देवरीखुर्द लूटकांड का खुलासा, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2026-06-02 15:15 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। देवरीखुर्द क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में लूटे गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने लूटे गए आभूषणों का आपस में बंटवारा किया था तथा कुछ आभूषणों की पैकिंग सामग्री को पास की टेकरी में जलाकर नष्ट कर दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपी खुशीराम साहू और गया प्रसाद रजक द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार तथा लूटे गए आभूषणों का कुछ हिस्सा टेकरी क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सभी सामान को बरामद कर लिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम को दीगर राज्य रवाना किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में खुशीराम साहू पिता जगन्नाथ प्रसाद साहू, निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर, राजाराम साहू पिता स्व. मूलचंद साहू, निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर तथा गया प्रसाद रजक पिता स्व. आयोध्या राम रजक, निवासी करौंदानार देवरीखुर्द, चौकी कोटमीकला थाना पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शामिल हैं। बरामद सामग्री में एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूटे गए आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च अधिकारियों की निगरानी में टीमों ने संयुक्त रूप से कार्य किया। जांच अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम अविनाश मिश्रा, एसडीओपी मरवाही राजेश देवांगन, एसडीओपी पेण्ड्रा श्याम सिदार, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना केरकट्टा, थाना गौरेला प्रभारी निरीक्षक सनीप रात्रे, मरवाही थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह सहित कई अधिकारी शामिल रहे।
इसके अलावा उप निरीक्षक हेमंत आदित्य (ACCU बिलासपुर), उप निरीक्षक अजय वारे, उप निरीक्षक सतेंद्र पुरी गोस्वामी (साइबर सेल मुंगेली), उप निरीक्षक सनत मात्रे, उप निरीक्षक रणक्षोर सिंह सेंगर, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, उप निरीक्षक रामनिवास राठौर तथा सउनि नवीन मिश्रा सहित जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस, साइबर सेल जीपीएम, साइबर सेल मुंगेली, ACCU बिलासपुर एवं बिलासपुर रेंज की विभिन्न इकाइयों की टीमों ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला गंभीर आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसमें हथियारों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। बरामदगी के बाद अब पुलिस शेष फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
Tags:    

Similar News