बिगड़ती कानून व्यवस्था: 20 को गृहमंत्री आवास का घेराव करेगी भाजपा

प्रदेश में सट्टा-जुआ, नशीले पदार्थ की सप्लाई का गढ़ बनने से राजधानीवासियों का जीना मुहाल हो चुका है

Update: 2020-10-17 06:15 GMT

रायपुर (जसेरि)। प्रदेश में सट्टा-जुआ, नशीले पदार्थ की सप्लाई का गढ़ बनने से राजधानीवासियों का जीना मुहाल हो चुका है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा और आक्रामक हो रही है। पार्टी 20 अक्टूबर को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव करेगी। इसको लेकर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत की मौजूदगी में हर मंडल से कार्यकर्ताओं को घेराव में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। बैठक में जिले के 16 मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व भाजपा पार्षद शामिल हुए। पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि जनशक्ति के सामने दुनिया झुकती है। जनशक्ति का उपयोग निर्बलों की आवाज बनने के लिए होना चाहिए। बैठक ने मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि गृहमंत्री ताम्रध्वज प्रदेश की कानून व्यवस्था की गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार हैं। शहर में बढ़ते अपराध के लिए उनका घेराव होना चाहिए। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे, पार्षद विश्वदिनी पांडे, सरिता वर्मा, सुशीला धीवर ने कहा प्रशासन के संरक्षण में शहर नशीले पदार्थ के दलदल में डूबता जा रहा है। इस कारण महिलाओं के खिलाफ अपराध की बाढ़ आ गई है। कार्यक्रम में अमित मैसेरी, रविंद्र सिंग ठाकुर, अखिलेश तिवारी, दलविंदर सिंग, आशु चंद्रवंशी, जितेंद्र धुरंधर, राजीव मिश्रा, प्रीतम महानंद, हरीश ठाकुर, अवतार बागल, दीना डोंगरे, अनिल सोनकर, कपिला सिंह, अर्चना शुक्ला, अनुराग अग्रवाल, अकबर अली मौजूद थे।

Tags:    

Similar News