पुलिस की कार्रवाई के बावजूद खुलेआम गांजा और नशीली दवाओं की हो रही बिक्री

देखें स्टिंग VIDEO...

Update: 2025-09-20 15:34 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है और इसके कारण कई युवा और युवतियां नशे के आहट में आकर अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर रायपुर शहर में आयोजित न्यूड पार्टी और नशे के अन्य मामलों के खुलासे के बाद पुलिस नशा विरोधी कार्रवाई कर रही है, लेकिन शहर के कई इलाकों में गांजा और नशीली दवाओं की खुलेआम बिक्री अब भी जारी है।

सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में खुला नशा बाजार
सरस्वती नगर थाना के कुकुरबेड़ा इलाके में महिलाओं द्वारा खुलेआम गांजा बिक्री का काम किया जा रहा है। पुलिस को इस मामले की भनक अब तक नहीं लगी थी। हाल ही में इसका वीडियो सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि रायपुर शहर के कई इलाकों में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।


नेहरू नगर और आसपास के इलाके
रायपुर शहर के नेहरू नगर की हर गली में संजू गुप्ता, बिरजू, सूर्या, निसार खान, सनी, बॉबी, दीपक, विनय साहू और रॉकी भटगांव मिलकर गांजा, शराब और जुआ का कारोबार कर रहे हैं। इनका एक ही डॉन है और वो है मुकेश बनिया हिस्ट्रीशीटर जो इन सबको चलाता है।

अन्य प्रमुख नशा मंडल
गोकुल नगर, संतोषी नगर, लाखे नगर, चांगोरभाटा तालाब के पास टीपू और रिंकू देवांगन अवैध शराब बेच रहे हैं।
टैगोर नगर में अजय और मोनू मिलकर गांजा बेचने का काम कर रहे हैं।
काशीराम नगर में दीप नामक हिस्ट्रीशीटर नशीली गोलियों का कारोबार चला रहा है।
मौदहापारा तालाब पार के पास हसन खुलेआम गांजा बेचता है।
कल्लू गैरेज के पास कलीम और मुसर्रफ, बिट्टू मोंटी नशीली गोलियों की बिक्री करते हैं।
संजय नगर, मदनी चौक, आरडीए प्लॉट, चौरसिया कॉलोनी मुस्लिम हॉल के पीछे हनीफ खान खुलकर गांजा बेचता है।

नशे के कारण बढ़ते अपराध
शहर में नशे की बिक्री और सेवन की वजह से युवाओं में अपराध प्रवृत्ति बढ़ रही है। कई युवक और युवतियां नशे के प्रभाव में किसी भी तरह का गैरकानूनी कार्य करने के लिए तैयार हैं। लगातार नशा करने वाले बदमाशों पर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नशे का सप्लाई नेटवर्क बहुत व्यापक हो चुका है।

पुलिस की कार्रवाई और चुनौतियां
रायपुर पुलिस नशा विरोधी अभियान में जुटी हुई है और समय-समय पर गिरफ्तारी और छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद शहर के सरेआम नशा कारोबार में कमी नहीं आ रही है। मुख्य कारण पुलिस को कई इलाकों में नशा मंडल के बारे में समय पर जानकारी नहीं मिलना और अपराधियों की आपस में मिलीभगत बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर खुलासा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और खुलासों ने इस स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे महिलाएं और पुरुष खुलेआम गांजा बेचते और नशा करते हुए घूम रहे हैं। नशा करने वाले युवा और युवतियां मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित होते हैं। उनका आचार-व्यवहार बदल जाता है, जिससे अपराध और हिंसा की घटनाओं में वृद्धि होती है। रायपुर शहर में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। नेहरू नगर, सरस्वती नगर, गोकुल नगर, चांगोरभाटा, मौदहापारा तालाब और अन्य इलाकों में गांजा, नशीली गोलियां और अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। पुलिस की कार्रवाई जारी है, लेकिन प्रशासन और समाज की सतर्कता के बिना इस समस्या को नियंत्रित करना कठिन है। शहरवासियों की सुरक्षा और युवाओं को नशे से बचाने के लिए राज्य प्रशासन, पुलिस और समाजिक संगठन मिलकर सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News

null