डिप्टी सीएम अरुण साव ने सैनेट्री पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण
अंबिकापुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने सैनेट्री पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। अरुण साव ने कहा, अटल जी के व्यक्तित्व और उनके विचार सदैव राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनसेवा के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके नाम से स्थापित यह परिसर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छता, जिम्मेदारी और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देता रहेगा।
इस अवसर पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, मंत्री राजेश अग्रवाल , विधायक प्रबोध मिंज, विधायक रामकुमार टोप्पो , महापौर मंजूषा भगत , जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया , हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंह देव सहित कार्यकर्तागण एवं नागरिकजन उपस्थित रहे।