बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचकर वकीलों से मिले डिप्टी सीएम अरुण साव

Update: 2025-06-12 06:18 GMT

रायपुर। उप मुख्यमंत्री और विधि मंत्री अरुण साव आज अचानक बिलासपुर हाईकोर्ट परिसर पहुंच गए। यहां उन्होंने अपने पुराने वकालत के दिनों के अधिवक्ता साथियों से मुलाकात की। पुराने साथियों से मिलकर साव भावुक नजर आए, उन्होंने कहा कि काफी समय बाद सबको देखकर पुराने दिन याद आ गए।

साव ने हाईकोर्ट परिसर में महाधिवक्ता कार्यालय भी पहुंचे, जहां एडिशनल एडवोकेट जनरल और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कानून और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी कई बातों पर चर्चा भी हुई। मुलाकात के दौरान सभी वकीलों से हालचाल पूछा और माहौल पूरी तरह मिलनसार और दोस्ताना रहा। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा, “मैंने यहां उप महाधिवक्ता के रूप में काम किया है और यहीं से जनसेवा की राह पर राजनीति में कदम रखा। आज इतने समय बाद लौटना मन को सुकून देने वाला अनुभव रहा।”

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के नए कानूनों को लेकर चर्चा हुई और उनके जनहित में बेहतर क्रियान्वयन को लेकर उपयोगी सुझावों का आदान-प्रदान भी किया गया।

Tags:    

Similar News

null