बीजापुर मुठभेड़ को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया ये बयान

देखें VIDEO...

Update: 2024-05-10 15:09 GMT

रायपुर। बीजापुर में हुए पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में मारे नक्सलियों गए। इस मुठभेड़ को लेकर उपमुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा ने बयान दिया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में एक बार ​फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग से 12 नक्सली ढेर हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ बीजापुर के पीड़िया के जंगल में हुई है बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही जवान जंगल की ओर सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गई। हांलकि देर शाम तक मुठभेड़ जारी था। जिसके बाद जवानों ने जंगलों से वापस लौट गए।

अप्रैल महीने के आखिरी दिन 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर की सीमा पर बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया गया। करीब 9 घंटे तक चली मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में से 2 की पहचान DVCM जोगन्ना और DVCM विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई।

Tags:    

Similar News