उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम कारेकसा में लिया रामधुनी संकीर्तन का आनंद
छग
Kabirdham. कबीरधाम। जिले के ग्राम कारेकसा में रविवार को आयोजित रामधुनी संकीर्तन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। संकीर्तन में उन्होंने भक्तों के साथ बैठकर भगवान श्रीराम के नाम का जाप किया और भक्ति रस में डूबे कार्यक्रम का आनंद लिया। ग्राम कारेकसा में हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, श्रद्धालु और भजन मंडली उपस्थित रही। संकीर्तन की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राम का नाम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सद्भाव का संचार करता है।
उन्होंने आयोजकों को इस पावन आयोजन के लिए बधाई दी और इसे समाज को जोड़ने वाला कार्यक्रम बताया। शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने तथा धार्मिक आयोजनों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में भी रामधुनी और संकीर्तन जैसे आयोजनों को स्थान दें ताकि आने वाली पीढ़ियां हमारी परंपरा और संस्कृति से जुड़ी रहें।