उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट

छग

Update: 2025-08-20 15:21 GMT
Raipur. रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रामेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने विभागों से संबंधित प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी और भविष्य में विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और उनकी समयसीमा के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। इसके लिए विभाग स्तर पर न केवल कार्ययोजना बनाई जा रही है।


बल्कि उन्हें जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्यपाल रामेन डेका ने उप मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत विवरण की सराहना की और कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ जनता तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को इस दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस सौजन्य भेंट को सरकार की कार्यप्रणाली और उच्च पदस्थ अधिकारियों के बीच समन्वय का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार कई नई विकासपरक योजनाओं की घोषणा कर सकती है।
Tags:    

Similar News