Bilaspur. बिलासपुर। ग्राम मनोहरपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कर्मठ कार्यकर्ता साथियों के साथ सम्मिलित हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 से अधिकृत प्रत्याशी शांति देवचरण भास्कर को भारी मतों से विजय दिलाने संकल्पित किया। साथ ही विभिन्न जनपद पंचायत क्षेत्र से मनीषा देवी भास्कर, पूर्णिमा राजपूत, मीणा साहूकार साहू, उर्मिला चंद्राकर, बबीता बंजारे, मूलचंद डाहरे को जिताने की अपील की। सम्मेलन में ऊर्जावान कार्यकर्ता व गणमान्य जन उपस्थित रहे।