Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। जारी सूची में कुल 22 उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान विभाग में यथावत रखा गया है। जारी आदेश के अनुसार उप सचिव डॉ. विवेक श्रीवास को जेल विभाग के साथ गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उप सचिव मार्टिन लकड़ा को पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में पदस्थ किया गया है। रोमन गंगाकचूर को वित्त विभाग से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रामेश्वर प्रसाद वर्मा को स्कूल शिक्षा विभाग से सहकारिता विभाग भेजा गया है।
उप सचिव शांता खरे को वित्त विभाग से ग्रामोद्योग विभाग, मगनलाल पवार को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा रेखा साहू को संसदीय कार्य विभाग से जन शिकायत निवारण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुभाषचंद कुजूर को महिला एवं बाल विकास विभाग में यथावत रखा गया है। अवर सचिव स्तर के अधिकारियों में अमितोष जॉन को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ किया गया है। सुनीता गौतम को परिवहन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग और दीपकुमार खेस्स को ग्रामोद्योग विभाग से खेल एवं युवा कल्याण विभाग भेजा गया है।
नूतन अजगर को चिकित्सा शिक्षा विभाग से पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। भोलेनाथ सारथी को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संसदीय कार्य विभाग तथा जावे कच्छप को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है। मंजूषा राजपूत को मछली पालन विभाग से योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में भेजा गया है। राधेश्याम भोई को महिला एवं बाल विकास विभाग में यथावत रखा गया है। इसी तरह सुदर्शन प्रसाद यादव को लोक निर्माण विभाग में यथावत रखा गया है।
भुवनेश्वर कुमरे को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सविर खान को लोक भवन सचिवालय से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में पदस्थ किया गया है। राजेश तिग्गा को गृह विभाग से उच्च शिक्षा विभाग और रत्तूलाल ध्रुव को खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जेल विभाग भेजा गया है। वहीं विमल कुमार शांडिल्य को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में सचिवालय सेवा के कुल 22 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इनमें कुछ अधिकारियों को नए विभाग सौंपे गए हैं, जबकि कुछ को उनके मौजूदा विभागों में यथावत रखा गया है।
Tags: