मुंडन होकर किया प्रदर्शन, सरकारी दफ्तरों में लगे है ताले

Update: 2022-07-28 08:17 GMT

कोरबा। वहीं केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह डीए और एचआरए की मांग को लेकर प्रदेश में 25 जुलाई से शुरू हुए सरकारी कर्मचारियों के पांच दिवसीय हड़ताल के कारण सभी सरकारी विभागों का कामकाज प्रभावित है। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की ओर से आर पार की लड़ाई की जा रही है। कोरबा में आईटीआई चौक पर धरना देकर प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के तीसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। कर्मचारियों ने मंच पर ढोल बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। इस दौरान महिलाएं झूमती नजर आई। इसके अलावा 20 से अधिक कर्मचारियों ने अपना सिर भी मुंडवाया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 25 जुलाई से सरकारी कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह डीए और एचआरए की मांग को लेकर राज्य सरकार के कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इस हड़ताल से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वर्तमान में सरकारी स्कूलों में पूर्ण तालाबंदी जैसी स्थिति है। 

Tags:    

Similar News