बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12441/12442 ट्रेन को प्रतिदिन संचालित करने की मांग
रायपुर। बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12441/12442 ट्रेन को प्रतिदिन संचालित करने की मांग की गई है। संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से औपचारिक भेंट कर छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण रेल आवश्यकताओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर बिलासपुर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12441/12442) की फ्रीक्वेंसी को सप्ताह में दो बार से बढ़ाकर दैनिक करने का आग्रह किया। यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित होने से छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी और भी सुदृढ़ होगी, साथ ही यात्रियों को समय की बचत और बेहतर सुविधा मिलेगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मांग पर सकारात्मक सहमति जताते हुए ट्रेन की फ्रीक्वेंसी जल्द बढ़ाने का आश्वासन दिया है। छत्तीसगढ़ के हित में यह कदम यात्रा सुविधाओं को नई गति देगा।