डोंगरगढ़ पहुंचे दीपक बैज ने मां बमलेश्वरी के दर्शन किए

Update: 2025-04-05 12:20 GMT

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान राजनांदगांव में उनका प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शाहिद भाई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ पार्षद हफीज खान, अमित चंद्रवंशी, सहित अन्य कांग्रेस जनों ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अष्टमी के दिन मां बमलेश्वरी के दर्शन करने का अवसर मिला है । उन्होंने कहा कि इस दौरान वे छत्तीसगढ़ प्रदेश की तरक्की खुशहाली और लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। वहीं मां बमलेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ में अवैध शराब बॉटलिंग प्लांट को लेकर दीपक बैज ने कहा कि गृह मंत्री के प्रभार जिले में उनके संरक्षण में अवैध शराब बिक रही है ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के करवरी में अवैध शराब बॉटलिंग के मामले को लेकर प्रदेश की सरकार को घेरा। दीपक बैज ने कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में इस मामले को लेकर प्रदर्शन किए जाने की बात कही है।

आगे उन्होंने कहा कि यह लोग कांग्रेस सरकार पर नकली होलोग्राम से शराब बेचने का आरोप लगाते थे, लेकिन मां बमलेश्वरी की नगरी में सरकार के संरक्षण में इतना बड़ा कर्मकांड नकली होलोग्राम से शराब बेचने का चल रहा था, तो पूरे प्रदेश के क्या हालात होंगे।


Tags:    

Similar News