अभियंताओं के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि व भवन निर्माण की घोषणा

Update: 2021-09-15 08:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। संयुक्त अभियंता आयोजन समिति द्वारा अभियंता दिवस के अवसर पर विश्वेस्वरैया चौक में माल्यार्पण समारोह आयोजित किया गया था जिसमें पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, इंजी. अर्जुन हिरवानी, प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज इंजी, एन. एस. मदौरिया पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग इंजी. आर, एन. गुप्ता पूर्व प्रमुख अभियंता लो:स्वा. यांत्रिकी अतिथि के रूप में उपस्थित हुये। कार्यकम का संचालन इंजी. गोपाल मेनन द्वारा किया गया।

अभियंता की मांग पर सहमति व्यक्त करते हुयें अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम इंजी. शैलेश नितिन त्रिवेदी ने अभियंताओं को भूमि एवं मवन निर्माण करने की आवश्यकता पर जोर दिया। अभियंता-मवन बनाकर रचनात्मक कार्य, तकनीकी व्याख्यान, तकनीकी छात्रों एवं अभियंताओं के लिए छात्रावास की जरूरत बताया। इससे प्रदेश के विकास में नये आयाम स्थापित होंगे।


वर्तमान मुख्य मंत्री भी इस संबंध में इच्छुक रहेंगे। उपस्थित लगभग 400 अभियंताओं ने करतल ध्वनि से इस घोषणा का स्वागत किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यकम में स्वागत उद्बोधन के दरम्यान इंजी. एम. एल. अग्रवाल संयोजक ने वन निर्माण की आवश्यकता पर जोर देने पर इंजी. शैलेष नितिन त्रिवेदी ने इस पर सहमति दी। सफल कार्यकम हेतु अतिथियों ने संयुक्त अभियंता आयोजन समिति को बधाई दी।

Tags:    

Similar News