पूर्व उपसरपंच की मौत, हाथियों का आतंक

छग

Update: 2025-11-23 09:39 GMT

सूरजपुर। जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है. रामकोला वन परिक्षेत्र में शनिवार को लापता गाय तलाशने और जड़ी-बुटी लेने गए उपसरपंच को हाथी ने कुचलकर जान ले ली. इस घटना में उसके साथ गए 3 लोगों की बाल-बाल जान बची.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दोपहर के वक्त चार लोग जंगल में बाइक से गए थे. वह जंगल में भटकी गाय और जड़ी-बुटी की तलाश में पहुंचे थे. लौटने के दौरान उनका अचानक हाथियों से सामना. एक हाथी ने आक्रमक होकर पूर्व उपसरपंच को कुचलकर मार डाला. वहीं अन्य तीन लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई.

घटना की सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची. बताया जा रहा है कि चारों को हाथियों के मौजूदी होने से जाने के लिए मना किया गया था. लेकिन उन्होंने जल्द लौट आने की बात कहते हुए जंगल प्रवेश किया था.


Tags:    

Similar News

null