बुजुर्ग पर टंगिया से जानेलवा हमला, फैली सनसनी

छग

Update: 2023-08-09 14:09 GMT
बिलासपुर। सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश का विरोध करने पर पिता-पुत्र ने वृद्ध पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर सकरी पुलिस ने सिम्स पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। वृद्ध के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। सकरी क्षेत्र के ग्राम पेंडारी में रहन वाले सुखराम बघेल(70) ने घटना की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को घर के सदस्य काम पर गए थे। वे घर में अकेले थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले उनके भतीजे जवाहर बघेल का बेटा खर्रु उनकी जमीन पर लगे पेड़ को काट रहा था।
वृद्ध ने उसे पेड़ काटने से मना किया। इस पर उसने अपना मकान बनाने के लिए पेट काटने की बात कहते हुए वृद्ध से विवाद करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच विवाद के दौरान ही खर्रू का पिता जवाहर भी वहां आ गया। दोनों ने वृद्ध से मारपीट की। इसी दौरान जवाहर ने अपने बेटे के हाथ से टंगिया लेकर वृद्ध के सीने और गले पर वार कर दिया। हमले में लहूलुहान वृद्ध वहीं पर गिर गए। इधर मारपीट होते देख सुखराम का भतीजा हरप्रसाद लहरे वहां आया। उसने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल को सिम्स को पहुंचाया। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->