नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर प्राणघातक हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2023-07-23 17:40 GMT
बाराद्वार। नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष के ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले मुख्य आरोपित और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी 19 जुलाई की सुबह सपुाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले थे और एक ठेला में बैठकर चाय पी रहे थे। इस दौरान बाराद्वार निवासी प्रकाश मोगरे वहां आया और पुरानी रंजिश को लेकर अपने हाथ में रखे टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे विजय सूर्यवंशी के पीठ और गले के पास चोट आई थी। मामले में पुलिस आरोपित प्रकाश मोगरे के खिलाफ भादवि की धारा 307 कायम कर विवेचना में लिया था।
आरोपित की पतासाजी कर रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ओडिसा पुरार हो गया था। इसी बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपित जांजगीर आया हुआ है। जिस पर पुलिस की टीम जांजगीर आई और प्रकाश मोंगरे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने पुराने विवाद को लेकर विजय सूर्यवंशी के साथ रंजिश रखना बताया। और अपने साथी प्रकाश यादव जो आदतन बदमाश है उसने उसे विजय सूर्यवंशी की हत्या करने के लिए उकसाया था। पुलिस ने उसके साथी प्रकाश यादव को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपित प्रकाश मोंगरे व प्रकाश यादव को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपित प्रकाश यादव के विरुद्ध कई थानों में गंभीर प्रकरणों में मामले दर्ज है।
Tags:    

Similar News