जोन कार्यालय में ठेकेदार पर जानलेवा हमला, आरोपी ने पेचकस से किया लहूलुहान

छत्तीसगढ़

Update: 2021-08-17 14:25 GMT

छत्तीसगढ। जिला दुर्ग में इन दिनों मारपीट जैसी घटना आम हो गई है। अब निगम परिसर तक में मारपीट और जान से मारने की कोशिश जैसी वारदात होने लगी है। आज ही भिलाई निगम के जोन-1 नेहरू नगर कार्यालय में एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला हुआ है। ठेकेदार पर नुकीली चीज से वार किया गया है। वह खून से लथपथ हो गया। अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया है। 

इस मामले में सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थी ठेकेदार विकास साहू उर्फ बबलू ने थाने में कंप्लेन दर्ज कराया गया है। बबलू की कंप्लेन पर आरोपी लक्ष्मीशंकर तिवारी के खिलाफ धारा-294, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जोन-1 नेहरू नगर में आज टेंडर फॉर्म लेने के लिए विकास साहू पहुंचा था। फॉर्म ले रहा था, तभी पीछे से लक्ष्मीशंकर तिवारी आया। वह गाली-गलौज कर रहा था। उसने विकास साहू से पैसे की डिमांड की। विकास ने इस पर आपत्ति की तो लक्ष्मीशंकर तिवारी और सनक गया। वह पास में रखे पेचकस को उठाया और विकास के कान के पास प्रहार कर दिया। विकास खून से लथपथ हो गया। जोन ऑफिस में माहौल बन गया। जैसे-तैसे बीच-बचाव किया गया। खून काफी बह गया था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां से सुपेला थाने में कंप्लेन दर्ज कराया गया। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट लिखी। आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News

-->