मुर्गे पर किया जानलेवा हमला, थाना पहुंची महिला

देखें VIDEO...

Update: 2023-02-28 15:09 GMT
बिलासपुर। एक मुर्गे ने पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने की शिकायत थाने में की। उसने कहा, पड़ोसी ने चुपके से मेरा अपहरण कर लिया। वह मुझे काटने की तैयारी कर रहा था। उसने मेरे शरीर को जख्म दिए और मेरे पंखने को तोड़ दिए। लेकिन संयोगवश, मेरे मालिक पहुंचे और मुझे छुड़ा लिए। एक महिला ने अपने मुर्गे के दर्द को कुछ यूं बयां किया। जिसे लेकर वह थाने पहुंची और पड़ोसी पर FIR करने की मांग कर डाली। इस शिकायत से बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने की पुलिस भी हैरान है।
बता दें, ग्राम सिल्दहा निवासी जानकीबाई बिंझवार ने पुलिस को बताया कि वह देसी मुर्गा पालन करतीं हैं। उसके घर में मुर्गें हैं, जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। महिला के मुताबिक एक को पड़ोसी ने चोरी कर घायल कर दिया। ये शिकायत लेकर महिला के साथ उसका पति मालिकराम भी थाने पहुंचा था। साथ ही पड़ोसी के खिलाफ FIIR करने की मांग की है।
मुर्गे की मालकिन ने कहा, मारने की कोशिश की
महिला जानकीबाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पड़ोसी बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच महिला ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और दौड़ते हुए उनके पास पहुंची। महिला ने मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर वापस लाई, जिससे वो घायल हो गया है।
टीआई ने कहा, हम जांच कर रहे हैं, मिलेगी सजा
रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने आई थी। महिला की शिकायत लेकर उसे समझाइश दी गई है। उसकी शिकायत पर जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->