जगराता कार्यक्रम के पास संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी

छग

Update: 2024-10-10 13:34 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जगराता कार्यक्रम के दौरान एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि गले पर कट का निशान है, शव देखकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि, शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज मौत की वजह बनी है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यदुनंदन नगर में बुधवार रात जगराता का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए स्थानीय निवासी अज्जू साहू (36) भी गया था। आशंका जताई जा रही है कि कार्यक्रम में किसी से विवाद होने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की मां लाश के सामने बैठकर रो रही है। लाश से मक्खियों को हटाते दिख रही। युवक के टूटे मकान के पीछे मृत हालत में पड़ा है। आस-पास खून बिखरा पड़ा है। स्थानीय लोगों ने हत्या की जानकारी सुबह पुलिस को दी। हत्या के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आई जिसमें ब्रेन-हेमरेज बताया गया। हालांकि पूरी रिपोर्ट के बाद ही आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के परिजनों ने कहा कि बेटे को मारकर फेंका गया है। धारदार हथियार से हत्या की गई है। बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पता ने रात में ऐसा क्या हुआ कि हत्या कर दी गई। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। संदेहियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->