मानसिक रूप से कमजोर युवक की मिली लाश, शुक्रवार से था लापता

छग

Update: 2023-01-08 05:59 GMT

अंबिकापुर। शहर से लगे बांकी डेम में एक लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बारे में शुक्रवार की सुबह तब पता चला, जब आसपास के लोगों की नजर पानी में बहते एक लाश को देखा। पुलिस ने शव निकलवाया तो उसकी पहचान शहर के घुटरापारा निवासी 25 वर्षिय रोहित लकड़ा के रूप में हुई। युवक दो दिन पहले घर से बिना बताए निकला था। वह बांकी डेम के गहरे पानी तक कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चला है।

उसके शरीर में भी चोट के निशान नहीं। इससे डूबने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। प्रारंभिक जांच में उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक का शव डेम में काफी अंदर तक गहरे में पानी में था। रोहित की अपनी मां के साथ घर में रहता था। परिवार में मां व बेटे ही थे। उसकी मां मजदूरी करती है। रोहित की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह दो दिन पहले घर से बिना बताए निकला था। पुलिस ने बताया कि रोहित पहले भी घर में एक दो दिन नहीं आता था। फिर वह वापस घर आ जाता था। वह गुरुवार को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा तो मां ने यह सोचा कि वह एक दो दिन में लौट आएगा। मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखवाई।

Tags:    

Similar News

-->