Click the Play button to listen to article

जशपुर। जिले के दोकडा पुलिस चौकी में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र तकरीबन 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आज सुबह जब कुछ लोग इस तरफ से आना जाना शुरू किए तो पहले उन्हें यह लगा कि किसी का एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन जब करीब जाकर देखा तो युवक की लाश पड़ी थी।

घटना की सूचना स्थानीय लोगो के द्वारा दोकडा चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही दोकडा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुँच गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्ती अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र तकरीब 20 से 25 वर्ष होगी। मृतक के गर्दन से खून निकल रहा है।

Tags: