रायगढ़। धरमजयगढ़ रेंज के नरकालो गांव के कोलमार बहला में वृद्ध ग्रामीण को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दिलीप सिंह राठिया अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ पास के गांव नरकालो से रथ यात्रा से वापस खेत घर लौट रहे थे. उसी दौरान कोलमार बहला के पास पहले से मौजूद दंतैल हाथी से आमना-सामना हो गया. जैसे तैसे पत्नी लक्ष्मी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गई। लेकिन दुर्भाग्य वश वहीं मृतक दिलीप हाथी के जद में आ गया और फिर हाथी उसे दौड़ाकर सूंड से पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर ग्रामवासी व वन अमला मौके पर पहुंचे है.

Tags: