DA ब्रेकिंग: अफसरों को मिलेगा 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता, आदेश जारी

Update: 2022-05-05 11:31 GMT

रायपुर। प्रदेश के 350 से अधिक अखिल भारतीय सेवा (आईएएस, आईपीएस, आईएफएस) के अफसरों को एक जुलाई 2021 से नई दरों के मुताबिक महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान नगद में होगा। महंगाई भत्ते का कोई भी भाग मूल वेतन नहीं होगा। अब इन अफसरों का महंगाई भत्ता 28 से बढक़र 31 प्रतिशत हो जाएगा। राज्य के जीएडी ने सभी संबंधित अफसरों और विभागाध्यक्षों को यह आदेश जारी कर दिया गया है।



 


Tags:    

Similar News