वाहन की ठोकर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Update: 2022-08-12 03:11 GMT

बिलासपुर। तेज वर्षा के बीच काम से घर लौट रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को नेहरू चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आधे घंटे तक वे घायल अवस्था में पड़े रहे। कुछ लोगों ने उन्हें घायल देखकर इसकी सूचना पुलिस और संजीवनी एंबुलेंस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही संजीवनी एंबुलेंस से घायल बुजुर्ग सिम्स पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

सरकंडा में रहने वाले कल्लूमल तेजवानी(70) मुंगेलीनाका चौक स्थित चना मुर्रा की दुकान में काम करते थे। काम के बाद वे साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। वे नेहरू चौक के पास स्थित स्टेट बैंक के पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के दौरान वर्षा के कारण लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। इसके कारण बुजुर्ग घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े रहे। कुछ लोगों ने उन्हें घायल देखकर इसकी सूचना पुलिस और संजीवनी एंबुलेंस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल को सिम्स पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। गुस्र्वार की सुबह सिम्स से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

Tags:    

Similar News

-->