साइकिल स्टोर क्षतिग्रस्त, ड्राइवर ने घुसा दी ट्रक

छग

Update: 2023-04-30 03:16 GMT

जशपुर। कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम रायकेरा में एसबेस्टस लोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में जा घुसा। हादसे में मकान व ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। देर रात करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। लेकिन दुर्घटनाग्रस्त मकान में चल रही साइकिल रिपेयरिंग व बिजली उपकरण रिपेयरिंग की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से गायब है। घटना की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और प्रकरण की विवेचना में लग गई है।

हादसे में दिनेश खलखो का मकान व हिरालाल चौहान की दुकान को नुकसान पहुंचा है।जानकारी के अनुसार ट्रक ओडिशा से एसबेस्टस लौड़कर झारखण्ड की ओर जा रहा थी। क्षतिग्रस्त दुकान के मालिक हीरालाल चौहान का कहना कि वे दोनों साइकिल एवं बिजली उपकरण की रिपेयरिंग का काम करते है। घटना की रात हीरालाल चौहान अपने रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। उनका बेटा सूरज चौहान अपनी पत्नी के साथ इसी दुकान में सोता था। रात को कार्यक्रम में जाने के कारण दुकान में नहीं था।


Tags:    

Similar News