रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच का टिकट लेने उमड़ी भीड़

Update: 2026-01-16 04:44 GMT

रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मैच की टिकट के लिए इंडोर स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और फैंस टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हैं।

बता दें कि क्रिकेट मैच की ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। वहीं स्टूडेंट टिकट की बिक्री आज सुबह 10 बजे से शुरू की गई है। स्टूडेंट्स के लिए टिकट की कीमत 800 रुपये तय की गई है। आयोजकों के अनुसार एक स्टूडेंट को केवल एक ही टिकट दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को मैच देखने का अवसर मिल सके।

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में टिकट बिक्री के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों के लिए फिजिकल टिकट प्राप्त करने भी अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। गुरुवार शाम पहले चरण की टिकट बिक्री में करीब 12 हजार टिकट महज आधे घंटे में बिक गए, जिससे मैच को लेकर दर्शकों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News