रायगढ़। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु 3 फरवरी 2022 को आयोजित काउंसलिंग आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

विदित हो कि कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ से 31 जनवरी 2022 को जारी निर्देशानुसार प्राथमिक प्रधान पाठक की पदोन्नति हेतु 2 व 3 फरवरी को काउंसलिंग संबंधी निर्देश जारी हुए थे, जो अब राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। आगामी प्रक्रिया राज्य के निर्देशानुसार की जाएगी।

Tags: