निगमकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड

छग

Update: 2022-07-01 08:08 GMT

बिलासपुर। महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सरकंडा के अटल आवास में रहने वाली नंदनी लहुरिया गृहिणी थीं। उनके पति वेदप्रकाश नगर निगम में काम करते हैं। इस दौरान नंदनी घर में अकेली थीं। दोपहर 12 बजे वेदप्रकाश ड्यूटी से वापस आए। उनके मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। साथ ही डायल 112 को भी इसकी सूचना दी।

मोहल्ले वालों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर जब वे अंदर गए तो नंदनी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक पूछताछ में घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News