छत्तीसगढ़। प्रदेश में करोना का कहर जारी है। इसी बीच कोरोना संक्रमण से अंबागढ़ चौकी विकासखंड के कौड़ीकसा पोस्ट ऑफिस में पदस्थ पोस्टमैन की आकस्मिक निधन हो गया। प्रशासन की तरफ से शव राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से गांव भेजा गया। इसके बाद कौड़ीकसा पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों ने पीपीई किट पहन कर पोस्टमैन का विधिवत अंतिम संस्कार किया।

बता दें कि प्रदेश में कल 1,583 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 1,258 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. 

Tags: