छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार धीमी, 11 नए मरीज, एक्टिव केस घटकर 53

छग

Update: 2025-06-25 16:01 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी देखी जा रही है। बुधवार को प्रदेश में 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर से 5, बिलासपुर से 3, महासमुंद से 1 और सरगुजा से 2 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए मामलों को मिलाकर प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 53 रह गई है। राहत की बात यह है कि अब तक 135 मरीज कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 43 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं, जबकि 8 मरीज जनरल वार्ड में भर्ती हैं। वहीं, 2 मरीजों का इलाज आईसीयू में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क का उपयोग, भीड़-भाड़ से बचाव और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करें। संक्रमण को रोकने के लिए सतर्कता अब भी जरूरी है।
Tags:    

Similar News