सहकारिता नीति-2025 से गांव, गरीब, महिला और किसान को मिलेगा संबल: भावना बोहरा

छग

Update: 2025-07-24 15:10 GMT
Raipur. रायपुर। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में लाई गई सहकारिता नीति–2025 देश के सहकारिता क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाली है। यह नीति सहकारी समितियों को स्वायत्तता, पारदर्शिता और समान अवसर देने के साथ ही ग्रामीण भारत के विकास की गति को नई दिशा देगी। भावना बोहरा ने कहा कि यह नई नीति सहकारिता क्षेत्र में समयबद्ध सुधारों के माध्यम से काम करेगी, जिससे गांव, गरीब, महिला और किसान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय और समान भागीदारी निभा सकेंगे। यह पहल सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा और व्यापक विस्तार प्रदान करेगी।


उन्होंने कहा कि यह नीति सिर्फ एक सरकारी दस्तावेज नहीं, बल्कि स्थानीय विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक समावेशिता का आधार बनेगी। सहकारी समितियों को सशक्त बनाने से देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिलेगा। विधायक बोहरा ने विश्वास जताया कि इस नीति के लागू होने से
विशेष
रूप से महिलाएं, कृषक और ग्रामीण युवा लाभान्वित होंगे। इससे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को ज़मीन पर उतारने में मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे एक क्रांतिकारी पहल बताया, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के नींव स्तंभों को मजबूत करेगी। सहकारिता नीति–2025 को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर बोहरा ने कहा कि यह एक दूरदर्शी योजना है, जो आने वाले वर्षों में देश की सहकारी संरचना को मजबूत और आधुनिक बनाएगी।
Tags:    

Similar News