ठेकेदार ने लाइनमैन के साथ दबंगई की, FIR दर्ज

छग

Update: 2025-06-21 04:52 GMT

राजनांदगांव। साल्हेवारा में बिजली कंपनी के लाइनमैन सहित एक अन्य कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना बिजली कंपनी के ही ठेकेदार ने की है। कर्मचारियों के हंगामे और विरोध के बाद पुलिस ने ठेकेदार व उसके दो अन्य सहयोगियों पर अपराध दर्ज कर लिया है।

 जानकारी मुताबिक साल्हेवारा के उपकेंद्र में लाइनमैन हरीश राजपूत अन्य कर्मचारियों के साथ बैठा था। जहां बिजली कंपनी का ठेकेदार कर्मवीर सिंह बघेल, पुष्पराज सिंह और राहुल मानिकपुरी पहुंचे। कर्मवीर सिंह ने अपनी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की बात कहते हुए लाइनमैन हरीश राजपूत व मौजूद अन्य कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद कंपनी के अफसरों के नाम भी गाली गलौज की। इसके बाद कर्मचारी एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना का विरोध करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ठेकेदार कर्मवीर सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News

null