ऑनलाइन मार्केटिंग के झांसे में फंसी आरक्षक की पत्नी, खाते से 1.89 लाख पार

छग

Update: 2026-02-25 15:01 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन मार्केटिंग में मुनाफे का झांसा देकर एक पुलिस आरक्षक की पत्नी से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से उसे निवेश पर भारी कमाई का झांसा दिया गया, जिसके चक में आकर उसने अपने पोस्ट ऑफिस और एसबीआई खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 89 हजार रुपये ट्रांसफर किए। पीड़िता के पति आरक्षक मुकेश कुमार साहू वर्तमान में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पीएसओ ड्यूटी में पदस्थ हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की और पीड़िता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली।


पुलिस ने बताया कि ठगों ने ऑनलाइन मार्केटिंग और निवेश के नाम पर पीड़िता को आकर्षक रिटर्न का लालच दिया। इसके चलते पीड़िता ने अलग-अलग तिथियों पर अपने खातों से कुल 1 लाख 89 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर ठगी में संलिप्त लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। सिविल लाइन थाना अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी के मामलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति या व्हाट्सएप नंबर पर दिए गए निवेश के झांसे में न आएं और धनराशि ट्रांसफर करने से पहले सत्यापन अवश्य करें। इस घटना ने राजधानी में ऑनलाइन निवेश के नाम पर हो रही धोखाधड़ी की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार की ऑनलाइन मार्केटिंग के झांसे और निवेश संबंधी धोखाधड़ी से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
Tags:    

Similar News