कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, मार्निंग वॉक पर निकला था जवान

अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

Update: 2021-07-16 05:04 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक की आज सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई. जवान मार्निंग वॉक पर निकला था. तभी एक अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. घटना भाटापारा के ग्राम राजाढार पेट्रोल पंप के पास की है.



हादसे की सूचना के बाद भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मिलनसार आरक्षक की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है. एसपी आई के एलेसेला ने आकस्मिक निधन पर शोक जताया है.

Tags:    

Similar News