रायपुर में आरक्षक गिरफ्तार, महिला पुलिसकर्मी ने की थी शिकायत

Update: 2022-06-15 02:44 GMT

रायपुर। राजधानी में सिविल लाइन थाने में एक महिला आरक्षक ने पुरुष आरक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपित आरक्षक भावेश ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित आरक्षक भावेश कई दिनों से महिला आरक्षक को परेशान कर रहा था। मंगलवार की दोपहर इसने पहले महिला आरक्षक का रास्ता रोका। उसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। महिला आरक्षक ने विरोध किया तो उसने गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Tags:    

Similar News