राजीव भवन में कांग्रेस की PC, पवन खेड़ा बोले- किसने क्या गलत बोला होगी इसकी जांच

छत्तीसगढ़

Update: 2024-05-01 13:52 GMT
रायपुर: AICC मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने राजीव भवन में हुए विवाद को लेकर कहा कि बड़ी पार्टी होती है, तो विवाद होता है और ऐसा नहीं है कि केवल विवाद ही हो रहा है। विवाद तो भाजपा में भी हो रहा है । कांग्रेस भवन में राधिका खेड़ा दुर्वव्यहार के मामले में उन्होंने कहा कि किसने क्या गलत बोला इसकी जांच होगी। वहीं भाजपा के 400 पार वाले नारे पर कहा कि जब 272 में सरकार बन जाती है तो उन्हें 400 क्यों चाहिए? उनकी नियत सामने है ।
बता दें कि पवन खेड़ा की PC में राधिका खेड़ा नहीं पहुंची। राधिका खेड़ा AICC मीडिया कोऑर्डिनेटर हैं। राजीव भवन में कल हुए विवाद से वे काफी नाराज हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि राजीव भवन में राधिका खेड़ा विवाद की जांच होगी। किसने क्या गलत बोला इसकी जांच हो रही है। आपस में छोटा-मोटा विवाद हो जाता है। हम जल्द ही विवाद का निपटारा कर लेंगे।
पवन खेड़ा ने कहा कि बड़ी पार्टी होती है तो विवाद होता है और ऐसा नहीं है कि विवाद ही हो रहा है, विवाद तो भाजपा में भी हो रहा है। राधिका जी से बात हुई है वह हमारी बहन हैं किसी वजह से उनका मन दुखी हुआ है तो उसे ठीक कर लेंगे।
बता दें कि आज राजीव भवन में कांग्रेस की PC हुई। वहीं पवन खेड़ा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर 400+ सीटें BJP को क्यों चाहिए? BJP नेता आरक्षण के खिलाफ हैं। संविधान बदलने BJP को 400+ सीटें चाहिए। कांग्रेस न्याय पत्र के जरिए जनता के बीच जा रही है।
AICC मीडिया विभाग अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि 2 चरणों के बाद BJP पिछड़ गई है। BJP मंगलसूत्र,मंदिर,मछली,मस्जिद के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। देश की समस्याओं पर चर्चा नहीं हो रही है। भाजपा पर आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने के आरोपों पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ही नेता कह रहे हैं कि संविधान बदलना चाहिए आरक्षण खत्म होना चाहिए। इन्हीं नेताओं की बात हम कह रहे हैं।
Tags:    

Similar News