महासमुंद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने से कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में शनिवार को लोकसभा सचिवालय के इस कदम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एक साजिश के तहत लोकसभा की सदस्यता रद्द की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण राहुल गांधी की सदस्यता जानबूझकर रद्द की गई है। राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा के सफल आयोजन से भाजपा सहम गई है। लिहाजा एक साजिश के तहत राहुल गांधी की जानबूझकर लोकसभा से सदस्यता रद्द की गई। मोदी सरकार के इसी तानाशाही रवैए के कारण देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, वीरेंद्र चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, हार्दिक सोना, शहबाज राजवानी, आरीन भागीरथी चंद्राकर, गौरव जानी चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, अमन चंद्राकर, बबलू हरपाल, सचिन गायकवाड़, राजू साहू, अक्षय साकरकर, लोकेश साहू, आवेज खान, गौरव चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, इमरान कुरैशी, मानिक साहू, किशन देवांगन, लीलू साहू, मोती साहू, जावेद जाफरी, गेमन साहू, रवि सिंह ठाकुर, आकाश निषाद, भोला निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।