तुष्टीकरण की राजनीति की पराकाष्ठा पार कर रही है कांग्रेस: CM साय

छग

Update: 2025-03-16 13:13 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्नाटक सरकार द्वारा मुस्लिम ठेकेदारों के लिए 4% आरक्षण को मंजूरी दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस फैसले को तुष्टीकरण की राजनीति की पराकाष्ठा बताते हुए इसे गलत करार दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा, "यह तुष्टीकरण राजनीति की पराकाष्ठा है। यह ठीक नहीं है।" उनका मानना है कि इस प्रकार के फैसले समाज में असमानता और विभाजन को बढ़ावा देते हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार द्वारा हाल ही में मुस्लिम ठेकेदारों को 4% आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है, जिसे लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Tags:    

Similar News