अपराधीकरण को अपने सर्वोच्च स्तर पर ले गई कांग्रेस : OP चौधरी

Update: 2024-08-31 11:55 GMT

रायपुर। प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी सिंह झारखंड दौरे से राजधानी रायपुर लौटे। एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने झारखंड दौरे को लेकर और देवेंद्र यादव को बिहार का प्रभारी बनाए जाने पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को अशांत करने का काम किया है।

झारखंड में मिली जिम्मेदारी को लेकर वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन 365 दिन 24 घंटे काम करता है। झारखंड में चुनाव है तो वहां जाकर कार्य में सहयोग कर रहे हैं। पर्दे के पीछे रहकर हमको काम करना होता है। संगठन जो भी काम कार्यकर्ताओं को देता है, उसे प्रतिबद्धता के साथ निभाया जाता है। बिहार का प्रभारी देवेंद्र यादव को बनाए जाने पर वित्त मंत्री चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपराधीकरण को अपने सर्वोच्च स्तर पर ले गई है। देवेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर डिस्टर्ब करने का काम किया है।

Tags:    

Similar News

-->