आम जनता और मीडिया संस्थानों को कांग्रेस ने परेशान किया : BJP नेता सच्चिदानंद उपासने
रायपुर raipur news। अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज सोमवार 24 जून को शुरू हो गया है। संसद का ये सत्र 3 जुलाई तक चलेगा। वहीं लोकतंत्र बचाने vs आपातकाल का काला दिवस पर भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने Satchitananda Upasane का बड़ा बयान सामने आया है। congress party कांग्रेस पार्टी जिस तरह से चुनाव में संविधान की बात करती थी मोदी जी पर आरोप लगाकर देश को तोड़ने का काम कर रही थी। इस कार्यक्रम के जरिए जनता को उसकी याद दिलाई जाएगी।
chhattisgarh news वहीं आपातकाल में किस तरह से आम जनता को, मीडिया को परेशान किया गया। उनका मौलिक अधिकार छिन गया उसकी जानकारी दी जाएगी। आपातकाल की स्थिति से जनता को अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस ने अब तक इसके लिए देश की जनता से माफी नहीं मांगा है।
वहीं आज संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आज हम 24 जून को मिल रहे हैं। कल 25 जून है, जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा से समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिवस है।