फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी, मोहन मरकाम ने किया दावा

Update: 2023-06-06 12:18 GMT

रायपुर। चुनावों के करीब आते-आते नेता सियासी बयानबाजी के जरिए एक दूसरे को घेर रहे हैं। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपाइयों पर निशाना साधा है। अलग-अलग लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यक्रम कर रही है। इसको लेकर PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा, विपक्षी दल चुनाव नजदीक है तो स्वाभाविक है काम करेंगे। मगर साढ़े 4 सालों तक भाजपा और उनके नेता घरों में छिपे हुए थे। अब चुनाव करीब हाेने की वजह से सक्रिय होने का प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ की जनता भाजपा को समझ चुकी है। भाजपा के बहकावे में जनता नहीं आने वाली है।

मरकाम ने आगे कहा- कांग्रेस 36 वादों के साथ पिछली बार जनता के बीच गई। हमने वादे पूरे किए। और अब कांग्रेस की सरकार 51 योजनाओं के साथ प्रदेश में काम कर रही है। लोगों को जो उम्मीद कांग्रेस से थी, उस पर कांग्रेस की सरकार खरा उतरी है। इस वजह से प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। हमारे विधायक अधिक से अधिक जीत कर आएंगे। ये बातें मोहन मरकाम ने रायपुर में मीडिया से चर्चा में कहीं।

Tags:    

Similar News

-->