छापेमारी के बीच कांग्रेस ने किया रायपुर ED दफ्तर का घेराव

Update: 2023-02-20 05:44 GMT

रायपुर। प्रदेश में चल रही छापेमारी के बीच कांग्रेस ने रायपुर ED दफ्तर का घेराव किया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बताया है। उन्होंने कहा, रायपुर में होने जा रहे कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन से भाजपा घबराई हुई हे। उस अधिवेशन को डिस्टर्ब करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने ED का दुरुपयोग करना शुरू किया। इसकी आशंका पहले से थी। भाजपा जब राजनीतिक ढंग से मुकाबला नहीं कर पाती है तो ED और CBI जैसी संस्थाओं को आगे कर देती है। शुक्ला ने कहा, इन हरकतों से हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं। हमारा महाधिवेशन और ज्यादा शानदार ढंग से होगा। हम भाजपा के इस कार्रवाई का मुकाबला करेंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर ईडी रेड की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है। चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। आगे उन्होंने लिखा है 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

Tags:    

Similar News

-->