कांग्रेस जिलाअध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार, BJP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप

छग

Update: 2024-04-28 18:13 GMT
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान शुक्रवार को टेड़ेसरा मतदान केंद्र में मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पूर्व CM भूपेश बघेल की मौजूदगी में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागवत साहू के बेटे सहित 5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 26 अप्रैल को टेड़ेसरा मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट मामले में 5 कार्यकर्ताओं को SDM कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पांचों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को SDM ने जेल भेज दिया है। धारा 151 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक मारपीट करने वालों में भागवत साहू के बेटे जितेंद्र साहू, राजेन्द्र देशमुख, चन्द्रकांत साहू, सतीश साहू और नरेन्द्र साहू का नाम शामिल है। इन्हीं पर टेड़ेसरा मतदान केंद्र में हंगामा कर मारपीट करने का आरोप है। मामले में राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा था कि भूपेश बघेल के साथ भिलाई से आएं लोगों ने महिलाओं से मारपीट और झूमाझटकी की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी इस मामले में कहा था कि जांच की जाएगी। भूपेश बघेल 100 लोगों के साथ मतदान केंद्र में जा रहे थे, जिन्हें रोका गया।

बता दें कि भूपे बघेल ने कहा था कि प्रत्याशी होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ में नहीं जाने दिया। भाजपाईयों की दबंगई चल रही है। उनसे धक्का-मुक्की की गई है। इसके अलावा भूपेश बघेल ने वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला था। भूपेश बघेल ने लिखा कि वह स्वयं प्रत्याशी हैं और उन्हें भाजपा के लोग पोलिंग बूथ पर जाने से रोक रहे हैं। भाजपा बूथों पर अपने गुंडे भेजकर लोगों को डराने, धमकाने का काम कर रही है। अपने खिलाफ लोगों का रुझान देखकर छर्रे और उनके आका दोनों बौखला गए हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करें। इनकी विदाई तय हो चुकी है। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ज़्यादा ये छाती पीटेंगे।
Tags:    

Similar News