Congress जिलाध्यक्ष में पार्टी चलाने की क्षमता नहीं, प्रदेश सचिव का खुला पत्र

Update: 2024-06-15 08:55 GMT

रायपुर। किसान कांग्रेस Kisan Congress के प्रदेश सचिव ने एक पत्र जारी किया है।  जिसमें उन्होंने महासमुंद Congress जिलाध्यक्ष को त्याग पत्र दे देने की बात कही है। आगे उन्होंने लिखा, विदित हो कि लोकसभा चुनाव में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस Congress का पराजय हुआ है।

Chhattisgarh Congress जिला संगठन में तालमेल की कमी व वरिष्ठ तथा जमीन कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिये जाने से पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा। पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा जिला संगठन को एकजुट करने में रूची नहीं लेना तथा उनमें ईच्छा शक्ति की कमी के कारण तथा विधान सभा चुनाव में उन्हें मिली हार से वे उबर नहीं पाए हैं। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में हताशा व निराशा का माहाैल रहा।

chhattisgarh news परिणाम स्वरूप मजबूत प्रत्याशी मिलने के बाद भी कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा। जिलाध्यक्ष के गृहग्राम बेमचा में भी कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ गई। पूरे महासमुंद विधान सभा क्षेत्र में काँग्रेस को लगभग 22 हज़ार वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इससे यह स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है कि वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ. रश्मि चंद्राकर में नेतृत्व क्षमता की कमी है, तथा संगठन को चलाने में उनकी रूचि नहीं है। अत: जिले में कांग्रेस के पराजय का नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष को तत्काल त्यागपत्र देनी चाहिए।

Tags:    

Similar News