भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अंतागढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस को अचानक अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बदलना पड़ा है।
दरअसल, कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सूर्यश नेताम (गुड्डा) के स्थान पर अब उनकी मां कुंती नेताम कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी। बताया गया कि, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी का उम्र 25 वर्ष होना अनिवार्य है, लेकिन सूर्यश नेताम (गुड्डा) की उम्र 24 साल 10 माह है। ऐसे में वे चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
बताया जा रहा है कि, इसमें कांग्रेस से बड़ी चूक हुई है। अब सूर्यश की मां कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि, अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया होता तो सूर्यश का नामांकन रद्द हो सकता था।
Tags: