रायपुर: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी लगातार अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने 6 पंचायतों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने एक नगर निगम और आठ नगर पालिकाओं के लिए पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने दुर्ग नगर निगम और धमतरी, बलौदा बाजार, गौरेला, आहिवारा, कुम्हारी, पेंड्रा, रतनपुर, अम्लेश्वर नगर पालिका के प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
Delete Edit
Tags: