नियद नेल्ला नार योजना के विकास कार्यों को तय समय में पूर्ण करें: कलेक्टर ममगाई
छग
Narayanpur. नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों का साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आहूत किया गया। उन्होंने जिले में 30 जून 2025 तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन कर जिले के अंतिम व्यक्ति तक पात्रता अनुसार व्यक्तिगत हक एवं योजनाओं से लाभान्वित करने दिर्नेशित किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिकल सेल स्क्रीनिंग, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, केसीसी, पीएम किसान सम्मान निधि, सहित 25 जनकल्याणकारी योजनाओं का आवेदन प्राप्त कर निराकरण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उन्होंने नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत स्वीकृति विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करेंगे के निर्देश दिए, साथ ही नोडल अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में स्कूल, आंगनबाड़ी एवं आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में जल्द-से-जल्द गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण करने और नए शिक्षा सत्र में शुरुआत से ही गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम छात्रावास और स्कूल भवनों को मरम्मत, रंगाई पोताई एवं आंगनबाड़ी निर्माणाधीन भवनों को शीघ्र पूर्ण करने और पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सुशासन तिहार में दिए गए आवेदन का निराकरण करने, नारायणपुर जिला अंतर्गत 2025 में डाक विभाग द्वारा खोले जाने वाले 11 नए बीओ व आईपीपीबी सर्विस के संबंध में प्रोग्रेस रिपोर्ट, मुआवजा राशि भुगतान करने, ग्राम झारावाही में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में, आंगनबाड़ी भवन, पीडीएस भवन, सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करवाने संबंधी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कलेक्टर ममगाईं ने प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण आयोजन, कार्य आधारित वेतन एवं अयुष्मान आरोग्य मंदिर में मिलने वाली राशि को प्राथमिकता देते हुए समयानुसार भुगतान करने, सड़क साफ सफाई की राशि दिलाने, उप स्वास्थ्य केन्द्र उन्नयन कार्य, अनुकम्पा नियुक्ति, अवैध अतिक्रमण अवैध निर्माण पर कार्यवाही, पानी की समस्या का निराकरण, दिव्यांग पेंशन, किये गए कार्यों की राशि भुगतान, सड़क निर्माण, सौर उर्जा, नलजल योजना, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता खुलवाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर ने पंचायत के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने, प्रधानमंत्री स्वीकृत आवासों की भौतिक प्रगति, मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लिीनिक, शासकीय योजनाओं के तहत् पहुंचविहीन ग्रामों में मूलभूत सुविधा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत नवीन स्थापित शालाओं, मुख्यमंत्री आवास, स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति, पेंशन, वन अधिकार पट्टा, सीमांकन एवं बटवारा, अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ममगाईं ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने, नियद नेल्लानार योजनांतर्गत संचालित निर्माण कार्यो को समय पर पूर्णं करने, विद्युत समस्यों का निराकरण करने और विद्युत विहीन घरों विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने, अवैध निर्माण रोकने एवं पेंशन हेतु दिये गये आवेदनों का निराकरण कर पेंशन प्रदाय करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, अभयजीत मण्डावी, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, सीएमएचओ डॉ. एसएस राज, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।