जनहित की योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूरे करें, ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें: कलेक्टर

छग

Update: 2026-06-02 17:59 GMT
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समिति डीएलसीसी की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी बैंकों को जनहित से जुड़ी योजनाओं के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने और ऋण से जुड़े सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सके और आजीविका गतिविधियां शुरू हो सकें।


कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि सभी बैंक जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन करते हैं। बैंकिंग सेवाओं का जनता से सीधा जुड़ाव होता है। इसलिए बैंक अधिकारी और कर्मचारी जनता को योजनाओं के प्रति जागरूक करें और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करें। उन्होंने बैंकों को शासकीय योजनाओं जैसे मुद्रा ऋण, स्टैंडअप इंडिया, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, RBI के उप महाप्रबंधक प्रदीप गोधूले, RBI प्रबंधक अविनाश टोप्पो, एलडीएम मोहम्मद मोफिज, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नितिन हेडउ, सहित बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News