जीएसटी चोरी करने चल रहा कॉम्पिटिशन

Update: 2025-09-27 05:58 GMT

जनता से रिश्ता की ख़बर का हुआ असर जीएसटी ने भेजा नोटिस

जनता से रिश्ता लगातार जीएसटी चोरी को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा

हमारी खबर पर लगी सच की मुहर

फार्म हाउस इवेंट आयोजनकर्ता और क्लब खुलेआम कर रहे करोड़ों की जीएसटी चोरी

प्रदेश में क्लबों में 80 हजार से 1 लाख रुपए तक प्रति टेबल लिया जाता है, व्यक्तिगत एंट्री 2 हजार से 5 हजार तक पूरे प्रदेश में लगभग 250 क्लब इसी प्रकार जीएसटी चोरी कर रहे

रायपुर (जसेरि)। प्रदेश के पहले गरबा आयोजन में आयोजित तमन्ना भाटिया के कार्यक्रम बिलासपुर स्थित करुणा ग्रुप के कार्यालय में जीएसटी विभाग का नोटिस भेजने की सूचना सोशल मीडिया और बिलासपुर के पत्रकार और राजनीतिक गलियारे में जमकर चर्चा है। बिलासपुर में करुणा ग्रुप को जीएसटी विभाग का नोटिस! एंट्री पास 2000 से 5000 तक वही टेबल भी 1 से 2 लाख तक बेचा गया। गरबा सिर्फ बिजनेस बन गया है नियमों को ताक पर रखकर ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। इस आयोजन में बीती रात तमन्ना भाटिया शामिल हुई थी।

जनता से रिश्ता अख़बार ने शुरू से ही इवेंट कर्ताधर्ता फ़ॉर्म हाउस और क्लब व के बारे में जीएसटी चोरी के विषय में ख़ुलासे से ख़बर प्रकाशित की थी जिसमें स्पष्ट है कि प्रदेश में क्लब मालिक इवेंट कर्ताधर्ता फ़ार्म हाउस के संचालक सभी तरह की टिकटें बिक्री की वसूली करते हैं एंट्री फ़ीस लेते हैं टेबल का पैसा लेते तो हैं लेकिन जीएसटी चोरी करते हैं जीएसटी नहीं पटाते और इस मामले को संज्ञान में लाने के लिए जनता से रिश्ता ने अपने अख़बार में प्रमुखता से विगत कई सालों से क्लब मालिक इवेंट फ़ॉर्म हाउस जैसी संस्थाओं के जीएसटी चोरी की खबर छापी थी, क्लब मालिक इवेंट कर्ताधर्ता फ़ार्म हाउस के संचालक जीएसटी की चोरी में एक दूसरे को पीछा छोडऩे का मन बनाकर मनमाना जीएसटी चोरी कर रहे । विभाग और विभागीय मंत्री के संज्ञान में आने के उपरांत त्वरित और सुनिश्चित कार्रवाई संभव हो सका। अब देखना है कि ये प्रदेश भर के फ़ार्म हाउस और क्लब के मालिकों को कब नोटिस जाता है।

Tags:    

Similar News

null